
Ameer Imam
Paperback
Koi Rehta Hai Aasmaan Mein Kya Paperback
2023
101-200 Pages
Literature & Fiction
Hindi
Paperback
Humor Fiction Books
978-9394494671
Ameer Imam
Rekhta Publication
1
Koi Rehta Hai Aasmaan Mein Kya Paperback
India
Name : Koi Rehta Hai Aasmaan Mein Kya Paperback
Author : Ameer Imam
Book Format : Paperback
Genre : Literature & Fiction
ISBN : 978-9394494671
Language : Hindi
Pages : 101-200 Pages
Publish Year : 2023
Publisher : Rekhta Publication
Sub Genre : Humor Fiction Books
इस किताब में जौन एलिया को नज़दीक से जानने-समझने और उनके साथ वक़्त बिताने वालों के आलेख हैं जो पढ़ने वालों के लिए जौन एलिया की ज़िन्दगी के साथ-साथ उनकी शायरी और नज़रियात को समझने की राह आसान करते हैं अमीर इमाम का ताल्लुक़ उत्तरप्रदेश के शहर सँभल से है। वो 30 जून 1984 को पैदा हुए। आपने अंग्रेज़ी में एम.ए किया है और फ़िलहाल शिक्षा के पेशे से जुड़े हुए हैं। अमीर इमाम अपनी पीढ़ी के प्रतिनिधि शायर हैं। इनकी शायरी में आर्ट और तसव्वुर का हसीन मेल देखने को मिलता है। अमीर इमाम की शायरी में ज़िंदगी के नए पहलुओं और ज़ावियों की तरफ़ इशारा मिलता है। अशआर में अनोखे विषयों को कलमबंद करने और नई बात कहने के हुनर से वो बख़ूबी वाक़िफ़ हैं। उपमाओं और रूपकों का बरमहल इस्तेमाल भी उनकी सृजनात्मक व्यक्तिवादी ज़ेहन का दर्पण है। आपके दो काव्य संग्रह “नक़्श-ए-पा हवाओं के” और “सुबह बख़ैर ज़िंदगी” प्रकाशित हो चुके हैं जिनको अदबी हलक़ों में काफ़ी सराहा गया है। उनके पहले काव्य संग्रह “नक़्श-ए-पा हवाओं के” को साहित्य अकादेमी के युवा पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है।
Country of Origin : India
More Information
Helpful (0)
Helpful (0)